नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का डंप किया विस्फोटक बरामद

नारायणपुर। नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगलों में चलाए गए एंटी-नक्सल ऑपरेशन के दौरान मोहनार-तोयापारा मुख्य मार्ग पर नक्सलियों का डंप पाया गया। मौके से भारी मात्रा में बंदूक, प्रेशर कुकर बम और अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।

जानकारी के अनुसार, यह अभियान धनोरा थाना क्षेत्र में 29 सितंबर को चलाया गया। आईईडी होने की आशंका के चलते BDS टीम ने इलाके की सर्चिंग की। बरामदगी स्थल के आसपास नेलनार एरिया कमेटी की सक्रियता बताई जा रही है।

इस ऑपरेशन में जिला बल, ITBP 29वीं वाहिनी की “ई” समवाय और थाना धनोरा के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

बरामद सामान में शामिल है:

भारी मात्रा में बारूद

प्रेशर कुकर बम

मल्टीमीटर

भरमार बंदूकें


इस कार्रवाई से नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ा प्रहार हुआ है और इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ गई है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन