मुस्ताफिजुर रहमान को IPL से हटाने के बाद बांग्लादेश का बड़ा फैसला, BCCI ने कहा– अब कुछ नहीं हो सकता

Bangladesh vs BCCI Controversy:
आईपीएल 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और बांग्लादेश सरकार नाराज नजर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के इस फैसले के बाद बांग्लादेश ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी की, लेकिन अब इस पर भी पानी फिरता दिख रहा है।

IPL 2026 से मुस्ताफिजुर रहमान की छुट्टी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 की नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बाद में BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें रिलीज कर दिया।

बताया जा रहा है कि भारत में बांग्लादेश के खिलाफ बने माहौल और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर भारत में नाराजगी का माहौल है, जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा।

BCB को मिला सरकार का निर्देश

रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश के खेल मंत्रालय ने बड़ा निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से कहा है कि वह भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के अपने मैच भारत की बजाय श्रीलंका में कराने की मांग करे।

सरकार का तर्क है कि मौजूदा हालात में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।

ICC से बातचीत के संकेत

BCB अध्यक्ष और पूर्व कप्तान अमिनुल इस्लाम बुलबुल ने इमरजेंसी मीटिंग के बाद कोई सार्वजनिक बयान देने से इनकार किया।
वहीं, बांग्लादेश सरकार के सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ कहा कि उन्होंने BCB को निर्देश दिए हैं कि ICC चेयरमैन जय शाह से बात कर बांग्लादेश के चार लीग मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की अपील की जाए।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नजरुल ने फेसबुक पोस्ट में लिखा,

“अगर बांग्लादेशी खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट होने के बावजूद भारत में सुरक्षित महसूस नहीं करते, तो टीम के लिए वर्ल्ड कप में भारत की यात्रा करना भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता।”


BCCI का दो टूक जवाब – अब बदलाव संभव नहीं

इस पूरे मामले पर BCCI ने साफ कर दिया है कि अब वर्ल्ड कप मैचों का वेन्यू बदलना संभव नहीं है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, BCCI सूत्रों ने कहा,

“अब टूर्नामेंट में बहुत कम समय बचा है। टिकट बुकिंग, होटल, टीम ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स पहले से तय हैं। किसी एक टीम की इच्छा पर बदलाव करना व्यावहारिक नहीं है।”


बढ़ता विवाद, ICC पर टिकी निगाहें

मुस्ताफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने के बाद शुरू हुआ यह विवाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट राजनीति का रूप ले चुका है। अब देखना होगा कि ICC इस पर क्या रुख अपनाता है, लेकिन BCCI के बयान से साफ है कि वर्ल्ड कप शेड्यूल में बदलाव की संभावना बेहद कम है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन