छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या: बस्तर में बंद, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद आज पुरे बस्तर में बंद का आह्वान किया गया है। इस घटना को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए पत्रकार की हत्या पर गहरा दुख जाहिर किया है। बीते शुक्रवार को पुलिस ने बीजापुर जिले के एक ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद किया।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बरामद

पुलिस के अनुसार, मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से लापता थे। उनके बड़े भाई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने खोज शुरू की और मुकेश के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच के बाद जानकारी मिली कि वह ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में थे। शुक्रवार को पुलिस ने बीजापुर के चट्टानपारा इलाके स्थित ठेकेदार के परिसर से सेप्टिक टैंक से उनका शव बरामद किया।

पत्रकारिता की दुनिया को बड़ा नुकसान

मुकेश चंद्राकर ‘बस्तर जंक्शन’ नामक यूट्यूब चैनल चलाते थे और एनडीटीवी से भी जुड़े थे। उनकी हत्या से पत्रकारिता जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और कहा कि, “मुकेश चंद्राकर जी की हत्या अत्यंत दुःखद है। इस घटना के अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।”

हत्या के कारण और सुरेश चंद्राकर से अनबन

स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, मुकेश चंद्राकर ने हाल ही में एक सड़क निर्माण पर खबर प्रसारित की थी, जिसके बाद ठेकेदार सुरेश चंद्राकर और पत्रकार के बीच अनबन होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस ने की गिरफ्तारी और जांच

इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और इस हत्या की जांच के दौरान पुलिस ने जल्दी ही अपराधियों को पकड़ने का वादा किया है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन