‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना पर तीखा हमला बोला है। समय के रोस्टिंग स्टाइल और हालिया बयान से नाराज मुकेश ने उन्हें जमकर फटकार लगाई।
दरअसल, समय रैना ने अपने शो स्टिल अलाइव में मुकेश खन्ना पर लाइमलाइट बटोरने का आरोप लगाया था। समय ने कहा था कि मुकेश जानबूझकर विवादों में कूदते हैं ताकि खबरों में बने रहें।
इस पर जवाब देते हुए मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर समय की एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें गधे पर बैठा दिखाया गया। साथ ही लिखा—
“समय रैना, तू सिर्फ गधे पर बैठने के लायक है, वो भी मुंह काला करके।”
यही नहीं, मुकेश ने समय को “कुत्ते की दुम” तक कह दिया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है।
