दुर्ग: मां-बेटे की चोरी का भंडाफोड़, चोरी का माल दंतेवाड़ा से बरामद

दुर्ग: जामुल पुलिस ने गणेश नगर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से करीब ₹5.50 लाख मूल्य के जेवरात और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। यह चोरी की घटना 13 अगस्त 2025 की है।

पुलिस के अनुसार, सुदर्शन कुमार कुर्रे अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और करीब ₹1.50 लाख के सोने-चांदी के गहने गायब थे।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर खुर्सीपार निवासी दीशु जगत (20) और उसकी मां अनुराधा जगत (42) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी स्वीकार की। दीशु ने बताया कि उसने चोरी के जेवरात में से कुछ अपने पास रख लिए, कुछ बेचकर आईफोन खरीदा, और बाकी दंतेवाड़ा में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने दंतेवाड़ा से चोरी के गहने बरामद कर लिए।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस उनकी अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।
अपराध क्रमांक: 686/25
धारा: BNS 331(4), 305 और 3(5) के तहत मामला दर्ज।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन