बिलासपुर: शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर मैकेनिकल इंजीनियर की मौत

बिलासपुर। मस्तूरी–जोंधरा के बीच शिवनाथ नदी पर बने पुल से शनिवार दोपहर एक 28 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पीछे से आ रहे एक माजदा वाहन चालक ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन युवक बिना रुके सीधे नदी में कूद गया। तेज धारा के कारण वह कुछ ही सेकंड में पानी में गायब हो गया।

ग्रामीणों ने तुरंत बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद युवक का शव नदी किनारे मिला। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है।

युवक की पहचान और पृष्ठभूमि

मृतक की पहचान अभिषेक राय (28), पिता ओमप्रकाश राय, ग्राम भत्ता, जिला मऊ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

अभिषेक पिछले चार महीनों से रायपुर में रह रहा था

एक निजी कंपनी C Doctor में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत था

उसके ममेरे भाई प्रभात सिंह के अनुसार, अभिषेक ने अंतिम बार रविवार को अपनी मां से बातचीत की थी और वह पूरी तरह सामान्य लग रहा था


किस तरह हुई घटना?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार—

अभिषेक पुल के बीच में रुका

अचानक नदी में छलांग लगा दी

पीछे से आ रहे माजदा ड्राइवर ने जोर से आवाज लगाकर रोकना चाहा

कुछ ग्रामीण पानी में कूदे, लेकिन तेज धारा की वजह से उसे बचा नहीं पाए


शव मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस और FSL की शुरुआती जांच

थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया कि—

युवक के मुंह से तेज गंध आ रही थी

FSL टीम ने जहर पीने की आशंका जताई है

शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले


अभिषेक के परिजन घटना की सूचना मिलते ही शनिवार शाम बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन