बिहार विधानसभा चुनाव: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाओं के बीच लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने गांव वापस लौटना चाहती हैं और जनता की सेवा करने का अवसर मिलने पर उन्हें इससे बड़ा कुछ नहीं चाहिए।

मैथिली ने मीडिया से कहा, “जिस तरह की तस्वीरें और लेख मैं देख रही हूं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं राजनीति में कदम रखने को लेकर उत्सुक हूं, लेकिन आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हूं। अगर मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका मिला, तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।”

बदलाव लाने की चाह है मकसद

मैथिली ने आगे कहा, “मैं राजनीति में सिर्फ नाम या खेल खेलने के लिए नहीं आ रही हूं। मेरा लक्ष्य बदलाव लाने के लिए शक्ति हासिल करना है। आने वाले पांच साल बिहार के लिए महत्वपूर्ण हैं। नीतीश कुमार ने हमारे लिए जो किया, उसके लिए हम आभारी हैं।”

क्यों हो रही है मैथिली के चुनाव लड़ने की चर्चा?

6 अक्टूबर को यह खबर सामने आई कि मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। दरअसल, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। इसके बाद चर्चा होने लगी कि वह दरभंगा की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

विनोद तावड़े ने X (पूर्व Twitter) पर 5 अक्टूबर को पोस्ट किया था कि,
“वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर गया, उसकी बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता और राज्य के विकास के लिए उनका योगदान जरूरी है। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!”

मैथिली ठाकुर कौन हैं?

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ। वह लोक गायिका और शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। मैथिली लोकगीत, भजन, मैथिली-भोजपुरी गाने गाती हैं और उन्होंने कई टीवी शो में भाग लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जो उन्हें युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाती है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन