LSC vs Rakshabandhan movie bollywood: ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जानें जनता का साथ किसे मिला..

News4u36.in

अभी हालही में रिलीज होने वाली बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार की फिल्में सोशल मीडिया पर इन दिनों  लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और एक्टर आमिर खान दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाले हैं।ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता जनार्दन का साथ किसे मिलता है? 

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन ‘और एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘ लाल सिंह चड्ढा ‘ दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। दरअसल, अगले हफ्ते ही सिनमाघरों में अक्षय और आमिर की फिल्म रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब सभी लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि दोनों में से कौनसी फिल्म का जादू बॉक्स ऑफिस पर चलता है । इसी बीच अभी से इन दोनों  फिल्मों की एडवांस बुकिंग की भी शुरूआत हो चुकी हैं। आइए जानते हैं अपनी रिलीज से पहले ही किस फिल्म ने बाजी मारी है। 

Lal Singh Chaddha movie : आमिर खान की फिल्म

Lal Singh Chaddha

फिल्मों में धूम मचाने वाले अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा अपनी रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई हैं। दरअसल, दर्शकों के द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार आमिर खान की फिल्म का विरोध करते हुए, इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है। LSC फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों तक लाने के लिए उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, एडवांस बुकिंग के पहले दिन के आए आंकड़ों के अनुसार यह फिल्म करीब 65 लाख (ब्लॉक सीट को मिलाकर) तक की कमाई कर चुका है। जिसे देखते हुए यह कह सकते हैं कि इस फिल्म को लोगो की ओर से प्यार भी मिल रहा है। 

Lal Singh Chaddha: फिल्म की कुछ जगहों में हुई कमाई –

मुंबई 10.3 लाख             जयपुर 2.27 लाख

एनसीआर 17.05 लाख      पुणे 3.55 लाख

रायपुर 1.38 लाख।        भोपाल 19.52 हजार

Raksha Bandhan movie : अक्षय कुमार की फिल्म

Raksha Bandhan movie

Bollywood फिल्म जगत में खिलाड़ी कुमार नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के लिए यह साल उतना अच्छा नहीं रहा। दरअसल, अक्षय की इस साल आई फिल्में  दर्शकों पर अपना कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई। ऐसे में अब अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि सभी लोगों की नजरें उनकी अपकमिंग फिल्म रक्षाबंधन पर टिक गई हैं। इसकी एडवांस बुकिंग में हुई  शुरुआती कमाई के आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म ने  लगभग 47 लाख (ब्लॉक सीट को मिलाकर) तक का कारोबार कर लिया है। 

Raksha Bandhan movie: की कुछ शहरों में हुई कमाई –

मुंबई में 12.27 लाख रू     एनसीआर में 7.46 लाख रू

जयपुर में 2.23 लाख         पुणे में 3.45 लाख

रायपुर में 1.92 लाख       भोपाल मे 14.38 हजार

LSC vs Rakshabandhan:जनता की राय क्या है?

दशकों के द्वारा लगातर आमिर खान की फिल्म का विरोध जहां उनकी फिल्म लाल लिंह चड्ढा को नुकसान पहुंचा सकता है तो वहीं अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को इससे फायदा भी हो सकता है। हालांकि, जब फिल्में रिलीज हो जाएंगी तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि जनता ने किसका का साथ दिया और किसे  नकारा है। फिल्म को लेकर कुछ पोल भी किए गए थे जिसमे सामने आए आंकड़ों से यह अंदाजा लगा सकते है कि आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्मों में से दर्शकों का साथ किसे मिल रहा है। पोल के आंकड़ों के अनुसार अगले हफ्ते ही 11 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म में लगभग 39.09% लोग रक्षाबंधन फिल्म को देखना पसंद करेंगे। तो वहीं, 24.63% लोग ऐसे भी हैं जो लाल सिंह चड्ढा फिल्म के सपोर्ट में हैं। अब देखना काफी रोमांचक होगा की raksha Bandhan त्योहार का raksha Bandhan फिल्म पर क्या असर पढ़ता है।

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन