कोंडागांव: लिंगेश्वरी मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का मेला, संतान सुख की कामना लेकर पहुंचे भक्त

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित प्रसिद्ध माता लिंगेश्वरी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां देशभर से श्रद्धालु सिर्फ संतान सुख की कामना लेकर माता की शरण में पहुंचे।

यह मंदिर खास इसलिए है क्योंकि इसके पट साल में सिर्फ एक दिन के लिए ही खोले जाते हैं। इसी वजह से इसे लोग एक दिन का मंदिर भी कहते हैं।

सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही खुलते हैं द्वार

आज सुबह सूर्योदय से पहले मंदिर के पट खोले गए और सूर्यास्त से पहले ही बंद कर दिए गए। अब अगले एक साल बाद ही श्रद्धालुओं को यहां दर्शन का अवसर मिलेगा। दर्शन के लिए हजारों भक्त एक दिन पहले ही लाइन में लग गए थे। लंबी कतारों में भक्त अपने साथ भोजन और जरूरी सामान लेकर पहुंचे।

संतान सुख की अद्भुत मान्यता

मान्यता है कि माता लिंगेश्वरी के दरबार में माथा टेकने और यहां मिलने वाले खीरे के प्रसाद को ग्रहण करने से संतान प्राप्ति होती है। परंपरा के अनुसार दंपत्ति को यह खीरा दिया जाता है, जिसे पति-पत्नी नाखून से दो बराबर हिस्सों में बांटकर ग्रहण करते हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई। कभी यह इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता था, लेकिन अब माहौल बदल चुका है और बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन के लिए आने लगे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन