बिलासपुर में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 70 टीमों ने मारे छापे, 52 गाड़ियां जब्त

बिलासपुर। जिले में रेत माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रशासन की 70 टीमों ने एक साथ 85 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 52 गाड़ियां जब्त की हैं। इनमें जेसीबी, पोकलेन, हाईवा और ट्रैक्टर शामिल हैं। साथ ही अवैध रेत भंडारण को भी सील कर कई केस दर्ज किए गए हैं।

यह एक दिन में की गई सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

SSP रजनेश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हाईकोर्ट में चल रही जनहित याचिकाओं और अवैध रेत उत्खनन पर बढ़ते दबाव के बीच यह सख्त कदम उठाया गया है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल और SSP रजनेश सिंह ने रविवार को जिला खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई। कलेक्टर ने अफसरों को साफ निर्देश दिए कि जो भी अवैध खनन, परिवहन या भंडारण में शामिल हो, उसके खिलाफ बेखौफ कार्रवाई करें और FIR दर्ज करें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन