FIR रद्द कराने बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे कुणाल कामरा– एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहने का मामला

कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहने के मामले में अपने खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे हैं।

FIR शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत पर 24 मार्च को खार पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई थी। कामरा ने कोर्ट में कहा है कि यह शिकायत जानबूझकर और बदले की भावना से की गई है।

कामरा की याचिका में क्या कहा गया?

कामरा ने कहा कि मुरजी पटेल खुद धोखाधड़ी और जाति प्रमाणपत्र में गड़बड़ी के मामलों में फंसे हैं।

FIR में कोई अपराध नहीं बनता, ये सिर्फ राजनीतिक बदले की कार्रवाई है।

मुंबई पुलिस ने उन्हें 3 बार समन भेजा, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल पर बयान देने की अनुमति मांगी।

FIR में क्या आरोप हैं?

विधायक पटेल का आरोप है कि कामरा ने एकनाथ शिंदे को “गद्दार” कहकर उनकी और उनकी पार्टी की मानहानि की।

उनका कहना है कि इस बयान से राजनीतिक दलों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश की गई।

कामरा पर BNS की धारा 353(1)(B), 353(2), और 356(2) के तहत केस दर्ज हुआ है।

मामला क्या है?

कामरा ने मुंबई के हैबिटेट स्टूडियो में एक शो ‘नया भारत’ किया था।

शो में उन्होंने बिना नाम लिए शिंदे को “गद्दार” कहा।

इसके बाद शिवसैनिकों ने स्टूडियो में तोड़फोड़ की थी।

तोड़फोड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए 12 शिवसैनिक उसी दिन जमानत पर छूट गए।

कामरा ने माफी मांगने से इनकार किया है और फिलहाल तमिलनाडु में हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन