नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली का इस्तीफे के बाद भारत विरोधी सुर: KP Sharma Oli statement

KP Sharma Oli statement: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच केपी शर्मा ओली ने इस्तीफे के बाद पहला बयान दिया, जिसमें उन्होंने भारत विरोधी सुर बरकरार रखते हुए दावा किया कि भारत पर तीखा हमला करने की वजह से उन्हें सत्ता से हटाया गया।

केपी शर्मा ओली का भारत पर आरोप

केपी शर्मा ओली ने अपनी पार्टी के महासचिव को पत्र लिखकर बताया कि लिपुलेख दर्रा विवाद और अयोध्या पर उनके रुख की वजह से उन्हें पद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने संवेदनशील मुद्दों पर भारत को चुनौती नहीं दी होती तो वे सत्ता में बने रहते।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर उनका विवादित बयान उनकी राजनीतिक पतन की वजह बना। ओली ने दावा किया कि भगवान राम भारतीय नहीं, बल्कि नेपाली थे और उनका राज्य अयोध्या के बजाय नेपाल में बीरगंज के पश्चिम में था।

लिपुलेख दर्रा विवाद का जिक्र

केपी शर्मा ओली ने लिपुलेख दर्रा को लेकर भी भारत के खिलाफ बयान दिया। नेपाल का दावा है कि लिपुलेख दर्रा और कालापानी क्षेत्र उसका हिस्सा है, जबकि भारत का रुख स्पष्ट है कि यह उत्तराखंड का हिस्सा है। ओली ने कहा कि इसी संवेदनशील मुद्दे पर भारत को चुनौती देने के कारण उन्हें हटाया गया।

सुरक्षा में हैं केपी शर्मा ओली

इस्तीफे के बाद केपी शर्मा ओली फिलहाल नेपाली सेना की सुरक्षा में शिवपुरी बैरक में हैं। उनका भारत विरोधी रुख सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार वायरल हो रहा है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन