कोरबा: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

कोरबा। जिले के अजगरबहार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पहाड़ी कोरवा समाज की महिला महिमंगई और उसके नवजात की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। मृतका राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कोरवा जनजाति से थी। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

घटना ग्राम पंचायत चुहिया के भटगांव क्षेत्र की है। महिला को रात में प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने महतारी एक्सप्रेस 102 को कॉल कर अजगरबहार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद भुवनेश्वरी चंद्रवंशी ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। शुरुआत में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और रात करीब 2.30 बजे मौत हो गई।

परिवार वालों का आरोप है कि उस वक्त अस्पताल प्रभारी विमलेश्वरी अनुपस्थित थीं। अगर समय पर इलाज या रेफर किया जाता, तो दोनों की जान बच सकती थी।

CMHO डॉ. एसएन केसरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में बच्चा गर्भ में ही मृत पाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन