कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार गांव स्थित पिकनिक स्पॉट के पास मंगलवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव मिला। पिकनिक पर आए लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। घटनास्थल पर कोई बाइक या वाहन नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि युवक की शिनाख्त के लिए वॉट्सऐप ग्रुप पर जानकारी साझा की गई है और आसपास के गांवों में कोटवार के जरिए मुनादी कराई जा रही है।
अंधेरा होने की वजह से पुलिस को जांच में दिक्कत हुई। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद शव को जिला मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
