Rohit Sharma Diet Plan:हिटमैन के नए लुक पर फैंस हुए दीवाने

Rohit Sharma Diet Plan: टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद क्रिकेट फैंस की नजरें पूरी तरह रोहित शर्मा पर हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित को वनडे टीम में शामिल किया गया है, लेकिन कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है।

38 साल के रोहित शर्मा पहली बार पब्लिक इवेंट में नजर आए, जहां उनका नया लुक और फिटनेस सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रही। पिछले कुछ महीनों में हिटमैन ने अपनी फिटनेस पर जोर दिया और करीब 10 किलो वजन घटाया। फैंस उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर काफी उत्साहित हैं और उनका डाइट प्लान खोज रहे हैं।

Rohit Sharma Diet Plan: फिटनेस का राज

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा अपनी दिनचर्या और डाइट को लेकर बहुत अनुशासित हैं। उनका रोज़ाना का डाइट प्लान इस प्रकार है:

सुबह 7:00 बजे: 6 भिगोए हुए बादाम, स्प्राउट्स का सलाद, ताजा जूस

सुबह 9:30 बजे (नाश्ता): ओट्स के साथ फल और एक गिलास दूध

सुबह 11:30 बजे: दही, चिल्ला और नारियल पानी

दोपहर 1:30 बजे (लंच): सब्ज़ियों की करी, दाल, चावल और सलाद

शाम 4:30 बजे: फ्रूट स्मूदी और ड्राई फ्रूट्स

शाम 7:30 बजे (डिनर): पनीर के साथ सब्ज़ियां, पुलाव और वेजिटेबल सूप

रात 9:30 बजे: एक गिलास दूध और मिक्स नट्स



कुछ दिन पहले रोहित शर्मा को जिम में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। उनकी यह तस्वीर अभिषेक नायर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा कि 10 किलो वजन घटाने के बाद अब फिटनेस पर और काम करेंगे।

फैंस के रिएक्शन:

सीएटी क्रिकेट अवॉर्ड्स में रोहित शर्मा के नए लुक को देखकर फैंस दंग रह गए। उनके फिटनेस लेवल की तुलना श्रेयस और संजू से भी की जाने लगी। सोशल मीडिया पर उनके लिए हैंडसम, स्मार्ट और फिट जैसे कमेंट्स बाढ़ की तरह आ रहे हैं।

रोहित शर्मा का यह नया लुक और डाइट प्लान साबित करता है कि उम्र कोई सीमा नहीं होती, बस सही फिटनेस रूटीन और अनुशासन जरूरी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन