खान सर को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक; इस दिन फिर होगी सुनवाई ।News4u36

खान सर को कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक; इस दिन फिर होगी सुनवाई

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

पटना के चर्चित कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से अंतरिम राहत मिली है। जिला जज की अदालत ने फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही पुलिस को केस डायरी और खान सर का आपराधिक रिकॉर्ड कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब आए आदेश में कोर्ट ने पुलिस को खान सर के खिलाफ किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया है। हालांकि उन्हें अभी अग्रिम जमानत नहीं मिली है, लेकिन गिरफ्तारी पर रोक लगने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

यह मामला 2 जून की रात पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर हुए हमले से जुड़ा है। हमले के दौरान खान सर के दो सुरक्षा गार्डों द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने का वीडियो सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और बाद में खान सर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने खान सर पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वे पुलिस की पकड़ से दूर थे। इस बीच उनकी ओर से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई थी।

अब कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में 30 जून को फिर सुनवाई होगी, जहां पुलिस द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन