गन्ने के दाम को लेकर किसानों का हल्लाबोल, कवर्धा–पंडरिया रोड घंटों रहा जाम

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन किया। सोमवार को किसानों ने कवर्धा–पंडरिया मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और आम लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

5 साल से नहीं बढ़ा गन्ने का दाम, किसानों में नाराजगी

भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष डोमन चंद्रवंशी ने बताया कि जिले की शक्कर फैक्ट्री में पिछले पांच साल से गन्ने के दाम नहीं बढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों और निजी शुगर मिलों में गन्ने का भाव ₹500 प्रति क्विंटल तक मिल रहा है, जबकि यहां किसानों को पुरानी दर ही दी जा रही है।
इसके साथ ही शुगर मिल द्वारा किसानों का पुराना बकाया भुगतान भी अब तक नहीं किया गया, जिससे किसान आर्थिक संकट में हैं।

धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने की मांग

किसानों ने धान खरीदी को लेकर भी सरकार से मांग की है। किसान संघ का कहना है कि जिले में अभी भी कई किसान ऐसे हैं जो अपना धान नहीं बेच पाए हैं।
संघ ने मांग की कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान धान बेचने से वंचित न रहे।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन अभी सांकेतिक है।
यदि जल्द ही गन्ने की कीमत बढ़ाने, धान खरीदी की तारीख बढ़ाने और शुगर मिल का बकाया भुगतान करने पर फैसला नहीं लिया गया, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी किसानों को समझाने पहुंचे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर डटे रहे।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन