कवर्धा। जिले में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के इंदौरी गांव में एक युवक ने जमीन विवाद को लेकर अपने पिता और बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक रामकुमार का लंबे समय से परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने सब्बल से अपने पिता और बुआ पर हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामकुमार ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
