Kapil Sharma Show: कॉमेडी का तड़का लगाने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ लगातार दर्शकों का दिल जीत रहा है। शो के हर एपिसोड में हंसी का ऐसा तूफान आता है कि लोग इसे बार-बार देखना पसंद करते हैं। अब इस शो के नए प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
शो में दिखेंगे संजय दत्त और सुनील शेट्टी
नेटफ्लिक्स पर जारी हुए प्रोमो में बॉलीवुड के दो दमदार सितारे संजय दत्त और सुनील शेट्टी कपिल शर्मा के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो में तीनों की मजेदार केमिस्ट्री देखकर दर्शकों की हंसी छूट जाएगी।
नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा – “दो भाई, दोनों तबाही। संजय दत्त और सुनील शेट्टी इस फनीवार आ रहे हैं।”
कब और कहां देख पाएंगे एपिसोड?
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3’ का यह धमाकेदार एपिसोड आप 6 सितंबर को रात 8 बजे सीधे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
क्यों खास है यह एपिसोड?
संजय दत्त और सुनील शेट्टी पहली बार कपिल शर्मा के इस सीजन में साथ दिखेंगे।
शो में दोनों सितारों की मजेदार बातें और कपिल के जोक्स से फैंस को दोगुना एंटरटेनमेंट मिलेगा।
प्रोमो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एपिसोड हंसी से भरपूर होगा।
