Kangana angry on Twinkle: ट्विंकल पर क्यों भड़की कंगना ? बोली- सोने की थाली.. ।News4u36

Kangana angry on Twinkle: ट्विंकल पर क्यों भड़की कंगना ? बोली- सोने की थाली..

Mkyadu
3 Min Read
Advertisement Banner

Kangana angry on Twinkle: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत अपनी अभिनय और तेज तर्रार बेबाकी से बयान देने के लिए भी जानी जाती हैं। अधिकतर वह सिनेमा में हो रहे नेपोटिज्म पर सितारों सितारों को घेरती नजर आती है।

इसी बीच अब कंगना रणौत ने खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को लपेटे Kangana angry on Twinkle) में लिया है। अपने इंस्टा स्टोरीज पर कंगना ने ट्विंकल का एक वीडियो शेयर करते हुए उनपर निशाना साधा है। वीडियो में नजर आ रहा है की अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना पॉलीथीन बैग से पुरुषों की तुलना करती हुई दिख रही हैं, इसी वजह से कंगना ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।

ट्विंकल खन्ना को कंगना रणौत ने नेपो किड बताते हुए कहा कि। ‘ऐसे विशेषाधिकार वाले लोग क्या हैं जो की अपने पति को पॉलिथीन बैग कहते हैं, क्या वे कूल बनने का प्रयास कर रहे हैं? चांदी के चम्मच के साथ जन्मे नेपो किड्स को फिल्मी करियर सोने की थाली में मिला है , लेकिन वे बिलकुल भी इसके साथ न्याय नहीं कर पाए।’

कंगना ने आगे लिखा, ‘कम से कम तो मातृत्व की निस्वार्थता में वे कुछ खुशी और पूर्णता ला पाते। असल में वे क्या करते हैं और बनना चाहतें हैं? सब्जियां? क्या यह फेमिनिज्म है?’

कंगना रणौत का ये बयान खूब वायरल हो रहा है,फिलहाल अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल का इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। ट्विंकल का ये वीडियो एक पुराने इंटरव्यू का कहा जा रहा है।

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना फिलहाल तो फिल्म जगत में सक्रिय नहीं हैं। वे बतौर लेखक हाथ आजमा चुकी है। कई किताबे भी उन्होंने लिखे हैं। वेलकम टू पैराडाइज नाम से पिछले साल नवंबर में ट्विंकल ने अपनी एक नई किताब भी लॉन्च की थी। साथ ही ट्विंकल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं।

वहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत की बात करें, तो आखिरी बार वह फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ और ‘तेजस’ में नजर आई थी। जिसके बाद अब वो जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखेंगी, इस फिल्म में कंगना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते देखा जायेगा।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन