दुर्ग: नौकरी दिलाने के झांसे में फंसी महिला, आकाश बघेल ने कराया हत्या

दुर्ग। जिले में नौकरी का झांसा देकर पैसे ठगने वाली घटना ने सनसनी मचा दी है। आरोपी आकाश बघेल (27) ने महिला से पैसे लेकर उसकी हत्या करा दी। आकाश खुद वाटर फिल्टर प्लांट में संविदा कर्मचारी था, लेकिन दूसरों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता था। यह मामला नगपुरा चौकी क्षेत्र के टेमरी गांव का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला को नगर पालिका में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपए लिए। जब महिला की नौकरी नहीं लगी और उसने पैसे वापस मांगने लगी, साथ ही थाने में शिकायत की धमकी दी, तो आकाश ने 1 लाख रुपए सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी।

मास्टरमाइंड और उसके साथी ने महिला गंगोत्री जांगड़े (40) का गला बेल्ट से घोंटकर, फिर चुनरी फंसाकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद सुपारी लेने वाला आरोपी पकड़ा गया, लेकिन आकाश मेला देखने के बहाने डोंगरगढ़ गया और वहां से केरल निकल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जांच में खुलासा हुआ कि आकाश गंगोत्री से लगातार संपर्क में था और उसे भरोसा दिलाता था कि उसका जानकार अमन नाम का बड़ा अफसर नगर पालिका और नगर पंचायत में नौकरी लगवा सकते हैं। इसके लिए उसने 30 से 50 हजार रुपए तक की डिमांड की और महिला से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

असल में अमन नाम से कॉल करने वाला कोई और नहीं बल्कि आकाश खुद था। उसने दूसरे मोबाइल नंबर से फर्जी अफसर बनकर महिला को विश्वास दिलाया कि पैसे ट्रांसफर करने पर नौकरी मिल जाएगी। महिला ने भरोसा कर पैसे डाल दिए।

आरोपियों ने 20 सितंबर को इंटरव्यू तय किया था। गंगोत्री ने कहा कि अगर इंटरव्यू नहीं हुआ और नौकरी नहीं मिली तो वह शिकायत करेगी। इस बात से डरकर आकाश ने हत्या की साजिश रची। 19 सितंबर की रात, आकाश और उसके साथी निर्भय ने महिला को खाने के बहाने ग्राम टेमरी ले जाकर पहले बेल्ट से दबाया और फिर गले में बेल्ट व चुनरी फंसा कर उसकी हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए महिला का चेहरा पत्थर से कुचला भी गया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन