Jasprit Bumrah angry reaction: गाबा की पिच का बर्ताव देख जसप्रीत बुमराह हुए गुस्सा, स्टंप माइक में कैद हुई बात ।News4u36

Jasprit Bumrah angry reaction: गाबा की पिच का बर्ताव देख जसप्रीत बुमराह हुए गुस्सा, स्टंप माइक में कैद हुई बात

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Jasprit Bumrah angry reaction viral: गाबा टेस्ट (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया) का तीसरा मुकाबला रोचक मोड़ पर है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन शुरुआती सफलता भारतीय गेंदबाजों को नहीं मिली। उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत की और भारतीय गेंदबाजों को 13.2 ओवर तक कोई मौका नहीं दिया।

इस दौरान भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का गुस्सा चर्चा का विषय बन गया। गाबा की पिच के बर्ताव से हैरान बुमराह ने फ्रस्ट्रेशन में कहा, “कहीं भी गेंद डालो, स्विंग तो हो नहीं रही है।” वह लगातार स्विंग हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिल रही।

Jasprit Bumrah angry reaction viral: हालांकि, बुमराह इस सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लेकिन गाबा की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनका अनुभव भी बेअसर दिखा है।

भारतीय टीम में बदलाव

इस मैच में भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। रविचंद्रन अश्विन और हर्षित को बाहर किया गया, जबकि आकाशदीप और रवींद्र जडेजा को मौका मिला है।

सीरीज का स्कोर

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, जिससे यह मुकाबला और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

प्लेइंग इलेवन

भारत:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप।

ऑस्ट्रेलिया:
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

आने वाले समय में भारतीय गेंदबाजों को गाबा की चुनौती से पार पाकर मैच में वापसी करनी होगी।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन