जशपुर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सड़क किनारे टहल रहे लोगों पर चढ़ी पिकअप

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गम्हरिया में सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को टक्कर मार दी।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हीरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री थे।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप की रफ्तार बहुत तेज थी। चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन