जशपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 10वीं की परीक्षा देने घर से निकली 16 साल की छात्रा का एक युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ओडिशा ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की सुबह छात्रा अपनी सहेलियों के साथ परीक्षा देने निकली थी, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल से फोन आने के बाद परिवार को घटना का पता चला और उन्होंने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच में पता चला कि एक युवक छात्रा को अपने साथ ले गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर आरोपी इष्टा राणा को गिरफ्तार किया और छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया।
फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
