जशपुर: नाबालिग और उसकी सहेली से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग को बुलाने और उसके साथ उसकी सहेली से भी दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

प्रेमजाल और वारदात

पुलिस को दिए आवेदन में 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि दिसंबर 2025 में उसका मोबाइल के जरिए ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।


इसी साल 14 फरवरी को आरोपी ने उसे लैलूंगा बुलाया। पीड़िता अपनी 16 वर्षीय सहेली के साथ पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धोबा के साथ मोटरसाइकिल (सीजी 13 एमयू 3456) से दोनों को लेने आया।

इसके बाद चारों सोनाजोरी गांव गए। वहां से रात में आरोपी दोनों लड़कियों को एक ही बाइक पर बिठाकर सोनाजोरी के जंगल ले गए। पुलिस के अनुसार, जंगल में मुख्य आरोपी ओमप्रकाश ने पहले अपनी कथित प्रेमिका से दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली को भी अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने पीड़िताओं को घटना के बारे में किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी।

मामला दर्ज और गिरफ्तारी

दोनों पीड़िताओं की अलग-अलग शिकायत पर लैलूंगा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, जबकि दूसरा आरोपी घटना में शामिल पाया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

गिरफ्तार आरोपी:

ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22 वर्ष), पिता सुवर्धन पैंकरा, निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (मुख्य आरोपी)

जयकिशन धोबा (20 वर्ष), पिता भगवती धोबा, निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन