Janjgir-Champa wife murder case: जांजगीर चांपा: थाना जांजगीर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहाँ एक पति ने अपने पत्नी से विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अधमरा हालत में पाया गया।
जानकारी के अनुसार, आज (7 सितंबर) दोपहर करीब 1.40 बजे थाना जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि जगदीश देवांगन निवासी शारदा मंगलम के पीछे अपनी पत्नी से विवाद के बाद उस पर चाकू से हमला कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बेहोशी की हालत में पाया। तत्काल दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया।
इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी पति का इलाज गंभीर अवस्था में जारी है। पुलिस को दिए बयान में आरोपी पति ने अपने कृत्य को स्वीकार किया और बताया कि विवाद के बाद उसने पत्नी पर चाकू से हमला किया और फिर खुद की नस काट ली।
जांच अधिकारी बता रहे हैं कि मामले की सभी पहलुओं की गहन विवेचना की जा रही है।
