छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत ।News4u36

छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: सेना के 2 जवान समेत 5 की मौके पर मौत

Mkyadu
2 Min Read

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में NH-49 पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। सुकली के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भारतीय सेना के 2 जवान भी शामिल हैं, जिनमें से एक की सिर्फ 8 दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कैसे हुआ हादसा?

मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1 बजे कार पंतोरा से बारात अटेंड कर लौट रही थी। इसी दौरान जांजगीर से नवागढ़ की ओर जा रही स्कॉर्पियो और बिलासपुर की ओर जा रहे ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

कौन-कौन थे मृतक?

सभी मृतक नवागढ़ के शांति नगर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान इस प्रकार है—

विश्वनाथ देवागन

पोमेश्वर जलतारे (भारतीय सेना)

भूपेंद्र साहू

कमलनयन साहू

राजेंद्र कश्यप (भारतीय सेना)


दोनों सैनिक छुट्टी पर घर आए हुए थे। इनमें से राजेंद्र कश्यप की हाल ही में शादी हुई थी, वहीं पोमेश्वर जलतारे भी अवकाश पर अपने गांव पहुंचे थे।

बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

सभी लोग दोस्त की बारात से लौट रहे थे, तभी NH-49 पर यह दुर्घटना हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन