IPL Retention list: ये खिलाड़ी ले गए कोहली से भी ज्यादा पैसे, राहुल-अय्यर-पंत टीम से OUT, देखें रिटेन लिस्ट ।News4u36

IPL Retention list: ये खिलाड़ी ले गए कोहली से भी ज्यादा पैसे, राहुल-अय्यर-पंत टीम से OUT, देखें रिटेन लिस्ट

Mkyadu
4 Min Read

IPL Retention list: आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों का रिटेनशन लिस्ट जारी हुआ है और इस बार कई दिलचस्प फैसले देखने को मिले हैं। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, और रोहित शर्मा जैसे बड़े सितारे फिर से अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल और कोलकाता नाइटराइडर्स ने श्रेयस अय्यर को रिलीज़ कर दिया, जो बड़ी चौंकाने वाली खबर है।

बड़ी रकम पाने वाले खिलाड़ी

IPL Retention list: इस सीजन में 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें तीन खिलाड़ियों को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑफर मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिच क्लासेन को रिकॉर्ड 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया। उनके बाद विराट कोहली और निकोलस पूरन को 21-21 करोड़ रुपये में बरकरार रखा गया।

धोनी की वापसी

43 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा कायम है। चेन्नई ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। पिछले नियमों के अनुसार, भारतीय खिलाड़ी जो पिछले 5 साल से इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं, अनकैप्ड प्लेयर की कैटेगरी में आते हैं। ऐसे में धोनी इस नियम के अंतर्गत आते हैं। चेन्नई ने धोनी के साथ ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे और मथीशा पथिराना को भी रिटेन किया है।

हार्दिक पांड्या रहेंगे कप्तान

मुंबई इंडियंस ने जसप्रीत बुमराह को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रुपये मिले हैं, और महेला जयवर्धने ने पुष्टि की है कि अगले सीजन में भी हार्दिक ही टीम के कप्तान रहेंगे।

यहां देखें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स

संजू सैमसन( 18 करोड़ ),यशस्वी जायसवाल( 18 करोड़ )
रियान पराग( 14 करोड़ ), ध्रुव जुरेल( 14 करोड़ )
शिमरॉन हेटमायर( 11 करोड़ ), संदीप शर्मा(4 करोड़ )

गुजरात टाइटंस

राशिद खान(18 करोड़), शुभमन गिल(16.5 करोड़ )
साई सुदर्शन(8.5 करोड़ ),राहुल तेवतिया( 4 करोड़ ), शाहरुख खान(4 करोड़ )

कोलकाता नाइटराइडर्स

रिंकू सिंह(13 करोड़ ), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़ )
सुनील नरेन( 12 करोड़ ), आंद्रे रसेल( 12 करोड़ )
हर्षित राणा( 4 करोड़ ), रमनदीप सिंह( 4 करोड़ )

लखनऊ सुपर जाएंट्स

निकोलस पूरन: 21 करोड़ रुपये
रवि बिश्नोई: 11 करोड़ रुपये
मयंक यादव: 11 करोड़ रुपये
मोहसिन खान: 4 करोड़ रुपये
आयुष बदोनी: 4 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल: 16.5 करोड़ रुपये
कुलदीप यादव: 13.25 करोड़ रुपये
ट्रिस्टन स्टब्स: 10 करोड़ रुपये
अभिषेक पोरेल: 4 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

विराट कोहली: 21 करोड़ रुपये
रजत पाटीदार: 11 करोड़ रुपये
यश दयाल: 5 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह- 18 करोड़ रुपये
सूर्यकुमार यादव- 16.35 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या- 16.35 करोड़ रुपये
रोहित शर्मा- 16.30 करोड़ रुपये
तिलक वर्मा- 8 करोड़ रुपये रुपये

पंजाब किंग्स

शशांक सिंह: 5.5 करोड़ (अनकैप्ड)
प्रभसिमरन सिंह : 4 करोड़ (अनकैप्ड)

सनराइजर्स हैदराबाद

पैट कमिंस: 18 करोड़ रुपये
अभिषेक शर्मा: 14 करोड़ रुपये
नीतीश रेड्डी: 6 करोड़ रुपये
हेनरिच क्लासेन: 23 करोड़ रुपये
ट्रेविस हेड: 14 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपरकिंग्स

ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़ रुपये
मथीशा पथिराना- 13 करोड़ रुपये
शिवम दुबे- 12 करोड़ रुपये
रवींद्र जडेजा- 18 करोड़ रुपये
महेंद्र सिंह धोनी- 4 करोड़ रुपये.

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन