IPL 2026 का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। खबर है कि नए सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी और जल्द ही पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इस बीच पहले मैच को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि यह मैच Royal Challengers Bengaluru और Chennai Super Kings के बीच खेला जा सकता है।
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026
Indian Premier League 2026 का सीजन 28 मार्च से शुरू होने की संभावना है। अभी तक BCCI ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। बताया जा रहा है कि शुरुआत में सिर्फ 20–30 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जा सकता है, जबकि बाकी मैचों का शेड्यूल बाद में घोषित होगा।
आरसीबी बनाम सीएसके से हो सकता है आगाज
आमतौर पर आईपीएल का पहला मैच पिछले सीजन की फाइनलिस्ट टीमों के बीच होता है। लेकिन इस बार परंपरा बदल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओपनिंग मैच में Royal Challengers Bengaluru का सामना Chennai Super Kings से कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो पहले ही दिन फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
पंजाब का पहला मैच 29 मार्च को
वहीं Punjab Kings अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कर सकती है। खबर है कि उसका पहला मुकाबला Gujarat Titans के खिलाफ मुल्लांपुर के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा।
आईपीएल में शुरुआत से ही रोमांच बनाए रखने के लिए अक्सर बड़ी टीमों के बीच मुकाबला रखा जाता है। ऐसे में अगर आरसीबी और सीएसके आमने-सामने आते हैं, तो पहला मैच ही ब्लॉकबस्टर साबित हो सकता है। हालांकि असली तस्वीर तब साफ होगी जब बीसीसीआई आधिकारिक शेड्यूल जारी करेगा।
