IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! क्यों अचानक रद्द हुआ ओपनिंग सेरेमनी? जानिए पूरी सच्चाई

Indian Premier League 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जहां Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस बार टूर्नामेंट की शुरुआत बिना किसी भव्य उद्घाटन समारोह के होगी।

क्यों लिया गया यह फैसला?

दरअसल, पिछले सीजन में RCB की जीत के बाद M. Chinnaswamy Stadium में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए Board of Control for Cricket in India ने इस बार उद्घाटन समारोह न करने का फैसला लिया है, ताकि दिवंगत लोगों को सम्मान दिया जा सके।

क्लोजिंग सेरेमनी होगी खास

हालांकि, टूर्नामेंट के अंत में समापन समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी है। पिछले सीजन में भी ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार रही थी, जिसमें Shah Rukh Khan, Shreya Ghoshal, Karan Aujla और Disha Patani जैसे सितारों ने परफॉर्म किया था।

BCCI सचिव ने क्या कहा?

BCCI के सचिव Devajit Saikia ने बताया कि 4 जून की दुखद घटना के चलते IPL 2026 के पहले दिन किसी भी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। यह फैसला पूरी तरह से श्रद्धांजलि स्वरूप लिया गया है।

11 सीटें रहेंगी खाली

RCB के CEO Rajesh Menon ने ऐलान किया है कि स्टेडियम में हर मैच के दौरान 11 सीटें खाली रखी जाएंगी। साथ ही खिलाड़ी पूरे सीजन में काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरेंगे और प्रैक्टिस के दौरान जर्सी नंबर 11 पहनकर श्रद्धांजलि देंगे।

फाइनल यहीं खेला जाएगा

इस बार M. Chinnaswamy Stadium में लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। वहीं, Royal Challengers Bengaluru कुछ मैच Shaheed Veer Narayan International Stadium में भी खेलेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन