IPL 2024 : जब बीच मैदान धोनी से मिलने पहुंचा फैन , वीडियो हुआ वायरल…

IPL 2024 : CSK vs GT के मैच के दौरान अचानक एक फैन मैदान के अंदर जा पहुंचा .धोनी के पैरों पर फैन ने अपना सिर रखा जाने फिर क्या हुआ…

IPL 2024 का 59वां मुकाबला गुजरात टाइंटस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ जिसमें गुजरात की टीम ने बाजी मार ली. इस जीत के साथ ही गुजरात की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बाकी है.

इसी मैच के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड रहा है. गुजरात के खिलाफ मैच में जब चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी लक्ष्य का पीछा करने उतरे थे. उसी समय मैदान के अंदर थाला धोनी का एक फैन घुस आया. सभी सुरक्षा घेरे को तोड़ कर मैदान में घुसना और मैदान पर उसने जो भी किया उसी कारण से ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है.

मैदान में घुसा धोनी का फैन

गुजरात ने चेन्नई की टीम को 231 रनों का लक्ष्य दिया था, मैच के 20 वें ओवर में धोनी बैटिंग कर रहे थे, वही राशिद खान गेंदबाजी कर रहे थे. राशिद के गेंद पर धोनी ने शानदार गगनचुंबी छक्का जमाया, इसी के तुंरत बाद ही सारे सुरक्षा घेरा को तोड़ते हुए एक फैन मैदान के अंदाज जा पहुंचा।

धोनी के पैर पर फैन ने अपने सिर को रख के उन्हे प्रणाम किया. फिर धोनी ने उसे उठाते हुए अपने गले से लगा लिया. हर कोई ये देख एकदम से हैरान थे की तभी मैदान पर सुरक्षा जवान पहुंच गए और उस फैन को मैदान से बाहर ले गए.

GT ने CSK को हराया

‌पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवरों में 231 रन का बड़ा विशालकाय स्कोर बना दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम का स्कोर जब 165 पर 6 विकेट हो चुके थे, तब धोनी बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे।

‌धोनी ने 3 छक्के और 1 चौके के मदद से 11 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली. लेकिन फिर भी CSK को 35 रनों से हार मिली.

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन