सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल उपकप्तान, देखें पूरी टीम लिस्ट: India Team for Asia Cup 2025

India Team for Asia Cup 2025: नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। गिल की एक साल बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे समय बाद टी20 स्क्वॉड में लौटे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह नहीं मिली।

एशिया कप 2025 यूएई में होगा

हालांकि इस बार टूर्नामेंट का मेजबान भारत है, लेकिन मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। इसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते हैं। अगर मैच भारत में होते तो पाकिस्तान टूर्नामेंट का बायकॉट कर सकता था। विवाद से बचने के लिए बीसीसीआई ने टूर्नामेंट यूएई में आयोजित करने का फैसला किया।

फॉर्मेट बदला, खिलाड़ी बदले

पिछला एशिया कप (2023) वनडे फॉर्मेट में खेला गया था जिसे भारत ने श्रीलंका को हराकर जीता था। उस समय कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली थे, लेकिन अब दोनों टी20 से संन्यास ले चुके हैं। इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा और टीम में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 14 सितंबर को

एशिया कप में 8 टीमें खेलेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है।

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हॉन्गकॉन्ग


भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को खेलेगा। सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होगा।

Asia Cup 2025: भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

शुभमन गिल (उपकप्तान)

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा

हार्दिक पंड्या

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

जितेश शर्मा

जसप्रीत बुमराह

वरुण चक्रवर्ती

अर्शदीप सिंह

कुलदीप यादव

संजू सैमसन

हर्षित राणा

रिंकू सिंह


रिजर्व खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन