टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया। इस जीत के बाद दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों ने भारतीय टीम को बधाई दी।
हालांकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान Michael Vaughan को भारत की जीत पच नहीं रही। उन्होंने साउथ अफ्रीका टीम और उसके कप्तान Aiden Markram पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है।
वॉन ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सबसे “मूर्ख टीम” साउथ अफ्रीका रही। उनके मुताबिक सुपर-8 मुकाबले में अगर साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को जीतने देता, तो भारत के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल हो सकता था और शायद टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो जाती।
दरअसल सुपर-8 के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। लेकिन इसके बाद Suryakumar Yadav की अगुवाई वाली टीम ने शानदार वापसी की और लगातार मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारत ने पहले जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, फिर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन बन गया।
वॉन का मानना है कि बड़े टूर्नामेंट में मजबूत टीमों को शुरुआत में ही बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के पास ऐसा करने का मौका था, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया और इसी वजह से भारत को आगे बढ़ने का रास्ता मिल गया।
