India Champions Trophy Squad : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा ।News4u36

India Champions Trophy Squad : चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा

Mkyadu
2 Min Read

India Champions Trophy Squad : इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया। खास बात यह है कि जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका चयन फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा।

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी यही खिलाड़ी खेलेंगे। हालांकि, जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है और उनकी जगह तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका दिया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
कप्तान: रोहित शर्मा
उप कप्तान: शुभमन गिल
अन्य खिलाड़ी:
विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, के.एल. राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल।
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अपडेट
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया कि जसप्रीत बुमराह को फिटनेस सुधारने के लिए 5 हफ्ते का आराम दिया गया है। वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पूरी तरह फिट करने का लक्ष्य है।

करुण नायर और अन्य खिलाड़ियों पर विचार (India Champions Trophy Squad :)
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद करुण नायर को टीम में जगह नहीं मिल पाई। अजीत अगरकर ने इस पर कहा, “जिन बल्लेबाजों को चुना गया है, उनका औसत 40 से ज्यादा है, इसलिए चयन मुश्किल था।”

इसके अलावा, फास्ट बॉलर ऑलराउंडर की जगह स्पिन ऑलराउंडर को प्राथमिकता दी गई है। नीतिश कुमार रेड्डी की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

नजरअंदाज खिलाड़ियों पर चर्चा
संजू सैमसन: उन्हें विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह ऋषभ पंत को प्राथमिकता दी गई है।
मोहम्मद सिराज: उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया।

Share this Article
विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन