एशिया कप 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने नही मिलाया हाथ,मिम्याने लगा पाकिस्तान : ind vs pak Handshake controversy ।News4u36

एशिया कप 2025: भारतीय खिलाड़ियों ने नही मिलाया हाथ,मिम्याने लगा पाकिस्तान : ind vs pak Handshake controversy

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

ind vs pak Handshake controversy: नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के अपने दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदते हुए सुपर-4 में प्रवेश पक्का कर लिया। लेकिन इस मैच में हाथ न मिलाने को लेकर बड़ा स्पोर्ट्स विवाद भी शुरू हो गया, जिस पर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया दी।

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सीधे अपने डगआउट की तरफ चले गए, पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। शोएब अख्तर ने कहा,
“यह क्रिकेट मैच है, इसे पॉलिटिकल मत बनाओ। मैं होता तो जरूर हैंडशेक करता। यह खेल है, इसे साथ में खेलना चाहिए। लड़ाई-झगड़े तो घर में भी होते हैं।”

टॉस के समय भी नहीं मिला हाथ

सिर्फ मैच खत्म के बाद ही नहीं, टॉस के समय भी सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से हैंडशेक नहीं किया। यह बात पूरे पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गई है।

विवाद की जड़: पहलगाम घटना

इस तनाव की बड़ी वजह पहलगाम में हुई आतंकवादी घटनाएं हैं, जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने भारत के कई मासूम नागरिकों की हत्या कर दी थी। देश भर में रोष था। इस घटना के चलते भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर व्यापक विरोध भी हुआ था।

सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इंटरव्यू में कहा, “यह जीत हम पहलगाम के पीड़ित परिवारों और हमारे देश की सेना को समर्पित करते हैं।” टीम इंडिया का प्रदर्शन भारतीय जनता के दिल को छू गया।

Share this Article
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन