IND vs NZ Semi Final: PM मोदी हुए मोहम्मद शमी की गेंदबाजी के कायल,कह डाली ये बात…

भारतीय टीम ने अपना विजय रथ जारी रखते हुए World Cup 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड टीम को मात दे दी। मोहम्मद शमी ने तो इस मैच में सात विकेट चटकाकर विरोधी टीम के छक्के ही छुड़ा दिए।

शमी की गेंदबाजी की जहां दुनिया मुरीद हो गई है,इसी बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने शमी की खूब प्रशंसा की है। बता दें अपनी घातक गेंदबाजी के लिए मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

IND vs NZ:भारत के लिए यह काफी खुशी की बात है की हमारी भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जी जान लगाकर खेलते हुए फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

जैसे जैसे मैच आगे बढ़ रहा था सभी दर्शकों की जी हलक में अटकी थी एक ओर जमकर चौके-छक्के लग रहे थे। वहीं,इस संकट के माहौल में मोहम्मद शमी तारणहार बनकर सामने आए और 7 विकेट हासिल कर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को ढेर कर दिया।

PM Modi ने की शमी की प्रशंसा

पीएम मोदी ने भी मोहम्मद शमी की तारीफ में एक्स पर लिखा, ‘आज का सेमीफाइनल मैच शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन के कारण और भी ज्यादा खास हो गया। गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी सभी क्रिकेट प्रेमियों की आने वाली पीढियां तक याद रखेगी। अच्छा खेले शमी!’

(IND vs NZ Semi Final) में शमी ने चटकाए 7 विकेट

बता दें जारी वर्ल्ड कप में शमी की गेंदबाजी मानो आज उगल रही है,विरोधी टीम के खिलाड़ी उनके सामने टिक ही नहीं पा रहे।

शमी ने अब तक खेले अपने छह मैचों में 23 विकेट झटके है। सेमाफाइनल में शमी का प्रदर्शन सचमे यादगार बन गया उन्होंने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट चटकाएं है।

बतादें सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रनों का ताबड़तोड़ स्कोर खड़ा किया,जिसे हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 327 रन पर ढेर हो गई।

भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल(IND vs NZ Semi Final) को लेकर सभी की निगाहे थम चुकी थी,लेकिन भारत के सूरमाओं ने जैसा प्रदर्शन किया वो दिखाता है की वे किस तरह एकजुट होकर खेल रहे हैं।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन