IND vs NZ 2nd Test:  न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, भारत की प्‍लेइंग 11 में हुए बदलाव

IND vs NZ 2nd Test Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी रोमांचक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने पहले बेंगलुरू टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है, जिससे भारतीय टीम पर दबाव बढ़ गया है। आज के मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, उन्होंने कहा कि पिच पिछले सप्ताह से थोड़ी अलग दिख रही है। कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, जहां मैट हेनरी की जगह मिशेल सेंटनर को शामिल किया गया है।

दूसरी तरफ, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में तीन बड़े बदलावों का ऐलान किया। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल को मौका दिया गया है।

IND vs NZ 2nd Test: इस मैच में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। यशस्वी, टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्कों की बराबरी से सिर्फ चार छक्के दूर हैं। अगर वह पांच छक्के मारते हैं, तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। वहीं, रोहित शर्मा दो छक्के लगाकर भारत के टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

भारत की प्लेइंग 11:
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11:
टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन