IND vs ENG टेस्ट: सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने पलटा मैच, भारत ने ओवल में इंग्लैंड से छीनी जीत

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए 6 रन से जीत दर्ज की और पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी। इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रन चाहिए थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें 367 रन पर ही समेट दिया।

जो रूट और ब्रूक की साझेदारी ने बढ़ाया रोमांच


इंग्लैंड की ओर से जो रूट (105) और हैरी ब्रूक (111) ने 195 रनों की साझेदारी कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। लेकिन जैसे ही आकाशदीप ने ब्रूक को आउट किया, भारत ने मैच में वापसी की। प्रसिद्ध कृष्णा ने रूट को पवेलियन भेजकर भारत की उम्मीदें जगा दीं।

पांचवें दिन सिराज और कृष्णा बने जीत के नायक


खराब रोशनी और बारिश के चलते चौथे दिन मैच जल्दी खत्म हो गया था। पांचवें दिन इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 339 रन से शुरुआत की। सिराज ने जेमी स्मिथ (2) और जेमी ओवरटन (9) को आउट कर मैच पलट दिया। फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने जोश टंग को शून्य पर बोल्ड किया। अंत में सिराज ने गस एटकिंसन (17) को बोल्ड कर इंग्लैंड की उम्मीदें तोड़ दीं।

ब्रूक का शतक, लेकिन सिराज की वापसी ने तोड़ा सपना

ब्रूक ने 98 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से 111 रन बनाए। हालांकि, उनका एक कैच सिराज ने बाउंड्री पर पकड़ा लेकिन पैर रेखा से टच हो गया, जिससे ब्रूक को जीवनदान मिला। इसके बाद उन्होंने तूफानी शतक जड़ा, लेकिन जीत नहीं दिला पाए।

भारत की पहली पारी रही औसत, दूसरी में मारी बाजी

भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड ने 247 रन बनाकर 23 रन की बढ़त ली। दूसरी पारी में भारत ने यशस्वी जायसवाल के शानदार 118 रन, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के 53-53 रनों की मदद से 396 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा।

इतिहास रच गई टीम इंडिया

भारत ने टेस्ट इतिहास में पहली बार इतने कम अंतर से (6 रन से) कोई टेस्ट मैच जीता है। यह जीत भारतीय टीम की जुझारू मानसिकता और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मिसाल बन गई।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन