IND vs ENG 4th Test Highlights:
मैनचेस्टर में खेले गए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच का अंत रोमांचक अंदाज़ में हुआ। मैच के आखिरी दिन जब सिर्फ 15 ओवर का खेल बचा था, तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा से ड्रॉ के लिए हाथ मिलाने का प्रस्ताव रखा।
लेकिन जडेजा ने यह कहकर इनकार कर दिया कि वो और वॉशिंगटन सुंदर अपने-अपने शतक के बहुत करीब हैं। उस समय जडेजा 90+ और सुंदर भी 90 के आसपास रन पर खेल रहे थे।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टोक्स ने कहा,
“हमारे मुख्य गेंदबाज थक चुके थे और अगले मैच के लिए उन्हें बचाना जरूरी था। जब हमें लगा कि मैच जीतना मुश्किल है, तो ड्रॉ बेहतर विकल्प था।”
स्टोक्स ने बताया कि उन्होंने बाकी गेंदबाजों को ज्यादा मेहनत ना करने की सलाह दी, खासकर हैरी ब्रूक को कहा कि ‘कोई बेवकूफी मत करना’।
शानदार साझेदारी ने बचाया मैच
भारत की दूसरी पारी में जडेजा और सुंदर ने पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की नाबाद साझेदारी की। भारत का स्कोर 425/4 रहा।
जडेजा 107 रन*
सुंदर 101 रन*
दोनों बल्लेबाजों की मेहनत के बाद मैच को लगभग 45 मिनट पहले ड्रॉ घोषित कर दिया गया।
मैच का स्कोर कार्ड संक्षेप में:
भारत पहली पारी: 358 रन
इंग्लैंड पहली पारी: 669 रन (जो रूट और स्टोक्स के शतक)
भारत दूसरी पारी: 425/4 (जडेजा-सुंदर शतक, राहुल 90, शुभमन गिल शतक)
बेन स्टोक्स को उनकी पहली पारी के शतक और 5 विकेट के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। यह सीरीज़ में उनका लगातार दूसरा अवॉर्ड था।
