IND vs AUS Ahmedabad Test: भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टेस्ट मैच देखने पहुंचेंगे पीएम मोदी,होगी भारी भीड़..

IND vs AUS Ahmedabad Test

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 मार्च से चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. 

यह मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों के लिए खास है, क्योंकि यदि यह मैच भारत जीत जाता है,तो वह सीरीज पर भी कब्जा कर लेगा, साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की ओर कदम भी बढ़ा देगा.

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया जीतेगी, तो वह तीसरी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने से बच सकती है.सभी खेल प्रेमियों के लिए यह मैच ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैच के दौरान वहां उपस्थित रहने वाले हैं.

जी हां खबर है कि 9 मार्च से शुरू हो रहे इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी टेस्ट मैच में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्का उछाल सकते हैं. 

हालांकि, अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है.

भारत पहुंचे ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अभी भारत दौरे पर हैं. जो कि 8 से 11 मार्च तक भारत में ही रहने वाले हैं,इसी वजह से 9 मार्च को मैच के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचेंगे.

 भारत अभी तक इस टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है. सीरीज के पहले और दूसरे मैच में भारत ने बाजी मारी, लेकिन इसके तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की थी.

Leave a Reply

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन