चलती गाड़ी का टायर फट जाए तो कैसे बचाएं जान? जानिए जरूरी टिप्स

इन दिनों भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों के टायर फटने के मामले बढ़ रहे हैं। टायर फटने पर गाड़ी पलट सकती है, अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ियों से टकरा सकती है या सड़क से नीचे गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरीके से गाड़ी को कंट्रोल करें। अक्सर घबराहट में लोग गलतियां कर बैठते हैं, जिससे हादसा और बड़ा हो जाता है। आइए जानते हैं टायर फटने पर क्या करें और क्या नहीं करें।

टायर फटने पर इन गलतियों से बचें

अचानक ब्रेक न लगाएं: टायर फटते ही अगर आप जोर से ब्रेक मारते हैं तो गाड़ी पलट सकती है या पीछे से आ रहे वाहन से टक्कर हो सकती है।

एक्सीलरेटर से अचानक पैर न हटाएं: इससे गाड़ी असंतुलित हो सकती है।

स्टीयरिंग व्हील को झटके से न मोड़ें: इससे गाड़ी पलटने का खतरा बढ़ जाता है।

हादसे से बचने के लिए क्या करें?

शांत रहें: सबसे पहले खुद को शांत रखें और घबराएं नहीं।

धीरे-धीरे स्पीड कम करें: एक्सीलरेटर से धीरे पैर हटाएं और इंजन ब्रेकिंग का सहारा लें।

ब्रेक को हल्के-हल्के दबाएं: एक साथ जोर से ब्रेक न लगाएं। ब्रेक को धीरे-धीरे दबाकर गाड़ी की स्पीड कम करें।

इंडिकेटर और हैजर्ड लाइट्स चालू करें: ताकि पीछे आ रहे वाहन को आपके इमरजेंसी का पता चल सके।

गाड़ी को धीरे-धीरे किनारे लगाएं: जब स्पीड कम हो जाए तो गाड़ी को सुरक्षित तरीके से सड़क के किनारे रोकें।

क्रूज कंट्रोल बंद करें: अगर चालू है तो तुरंत बंद करें।

स्टीयरिंग व्हील को स्थिर रखें: झटके से मोड़ने की कोशिश न करें।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन