चरित्र शंका पर पति ने पत्नी पर किया रेजर ब्लेड से हमला : Husband attacks wife Raipur

Husband attacks wife Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अभनपुर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उस पर ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। गले में गंभीर चोट आने के बाद महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता का कहना है कि वह अस्पताल में झाड़ू-पोछा का काम करती है। 29 सितंबर को वह अपनी बहन की बेटी की शादी में शामिल होने गुढ़ियारी गई थी। अगले दिन 30 सितंबर की शाम जब वह अपने गांव लौटी तो पति कुलदीप ने झगड़ा शुरू कर दिया।

पति ने पहले पत्नी के कैरेक्टर पर आरोप लगाते हुए गाली-गलौज किया और फिर गुस्से में आकर कहा – “आज तुझे जिंदा नहीं छोड़ूंगा।” इसके बाद उसने जेब से ब्लेड निकालकर गले पर हमला कर दिया। घायल महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और थाने में मामला दर्ज कराया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास (Half Murder) का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com

Discover more from News4u36

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन