रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने DKS अस्पताल के निरीक्षण के बाद मेकाहारा अस्पताल का दौरा किया। मंत्री जायसवाल ने इस निरीक्षण की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।
स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ताकि मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके।
