रायपुर में दिनदहाड़े प्रेमिका को घोंपा चाकू , युवती की हो गई मौत

रायपुर: राजधानी के मरीन ड्राइव में आज दिनदहाड़े एक भयावह मंजर देखने को मिला,जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बड़ी बेरहमी से चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया,और खुद को भी हानि पहुंचाकर तालाब में कूद गया…

एडिशनल एसपी लखन पटले ने जानकारी दी कि सोमवार को मरीन ड्राइव के सामने एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली लड़की पर, उसके पुराने साथी ने प्रेम संबंधों के चलते चाकू से हमला किया। यह घटना दोपहर 3:45 बजे हुई। लड़की को गंभीर चोटें आईं और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन करीब दो घंटे बाद उसकी मौत हो गई।

हमले के बाद आरोपी लोकेश्वर तारक ने अपने हाथ की नस काट ली और तालाब में कूद गया। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

शहर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। रविवार को कोटा इलाके में एक गणेश पंडाल में डांस के विवाद पर चाकूबाजी हुई, जिसमें किन्नर शामिल थे। इसके एक दिन पहले, शनिवार को एक डांस बार में दो गुटों के बीच विवाद हुआ और एक युवक को गंभीर चोटें आईं। इसी तरह, टिकरापारा में गणेश प्रतिमा देखने गए एक युवक पर भी चाकू से हमला हुआ।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन