गरियाबंद में मंदिर विवाद पर बवाल, कई घरों में आगजनी; गांव में पुलिस तैनात

गरियाबंद। जिले के दुतकैया गांव में रविवार को पुराने विवाद के चलते दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कई घरों में आगजनी की, जिससे गांव में तनाव फैल गया। हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पर भी हुआ पथराव

हंगामे के दौरान गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

मंदिर तोड़ने से जुड़ा है विवाद

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शिव मंदिर खंडित करने से जुड़ा है। पिछले साल इस मामले में आरिफ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में जमानत पर छूटने के बाद आरोपी आरिफ और उसके साथियों ने गांव में फिर से हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता और गवाहों के साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया। इसी दौरान गांव के चार से छह युवकों पर रॉड और पत्थरों से हमला किया गया।

घायलों को रायपुर रेफर

हमले में घायल हुए लोगों को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति बिगड़ने पर गांव में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया।

धमकी के बाद भड़की हिंसा

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 2 बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन