मुंगेली में बड़ी कार्रवाई: गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल सील

मुंगेली। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नर्सिंग होम एक्ट के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर गर्ग सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को सील कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा, नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुमार और नायब तहसीलदार हरीश यादव की संयुक्त टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए, जबकि अस्पताल का संचालन जारी था। डॉक्टर की गैरमौजूदगी में अस्पताल चलाना नर्सिंग होम एक्ट का सीधा उल्लंघन माना गया।

बताया गया कि इससे पहले 16 जनवरी को भी निरीक्षण में डॉक्टर अनुपस्थित मिले थे, जिस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।

सीएमएचओ ने स्पष्ट कहा कि जिले के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण इलाज से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन