छत्तीसगढ़: कचरे के ढेर में मिली गांधी जी की प्रतिमा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जनपद पंचायत कार्यालय के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कचरे और मलबे के पास पड़ी मिली। इस दृश्य को देखकर लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।

बताया जा रहा है कि पंचायत के सभाहाल में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। इसी वजह से गांधी जी की प्रतिमा को हॉल से हटाया गया था, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के बजाय बाहर कचरे के पास छोड़ दिया गया।

इस लापरवाही ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है। उनका कहना है कि जिसने देश को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया, उसकी प्रतिमा के साथ ऐसा व्यवहार बिल्कुल गलत है।

एक नागरिक ने कहा कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि देश के सम्मान का प्रतीक है। वहीं, लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत अभियान चला रही है, और दूसरी तरफ गांधी जी की प्रतिमा कचरे में पड़ी मिल रही है।

घटना सामने आने के बाद लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन