छत्तीसगढ़: गाय चराने निकला था बुजुर्ग, मिला गर्दन कटा शव,

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां जंगल में एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक गाय चराने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को 65 वर्षीय देवशरण यादव रोज की तरह बैंस (गाय) चराने जंगल की ओर गए थे। जब देर शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई।

रात करीब 8 बजे, घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। शव की हालत देखकर परिजन और ग्रामीण सन्न रह गए। मृतक का आधा गर्दन कटा हुआ पाया गया, जिससे साफ है कि यह एक निर्मम हत्या का मामला है।

घटना की सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस जमीन विवाद, पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन