दुर्ग: रेप में असफल रहा तो बना हैवान! महिला की गला घोंटकर हत्या : Durg rape attempt murder

Durg rape attempt murder,: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।

यह मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में एक महिला का शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल ने पांच विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस ने क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में महिला की पहचान के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई और घटनास्थल व आसपास के 100 घंटे से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की गई। लगातार तकनीकी विश्लेषण और अंतरजिला स्तर पर गुमशुदगी का मिलान करने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस ने महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22 वर्ष), निवासी राम नगर बजरंग चौक वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी जिला दुर्ग को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने महिला को खेत में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश करने और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की।

आरोपी की निशानदेही पर एक चप्पल, घटना के दिन पहनी गई दो बटन टूटी शर्ट और घटनास्थल से मिला शर्ट का बटन बरामद किया गया है।

फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन हेतु संपर्क करें : news4u36.in@gmail.com
बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य मनोज कुमार का निधन