कोरबा: 150 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा शराबी युवक, 7 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा : Drunk Youth Climbs Tower Korba

Mkyadu
2 Min Read
Advertisement Banner

Drunk Youth Climbs Tower Korba: कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शराब के नशे में एक युवक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ने से गांव में हड़कंप मच गया। करीब 7 घंटे तक समझाइश देने के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सकुशल नीचे उतारा। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मामला करतला थाना क्षेत्र के नोन्दरहा बरकोंना गांव का है। यहां देव सिंह राठिया नाम का युवक शराब के नशे में हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक दो बच्चों का पिता है। वह कभी टॉवर के ऊपर जाता तो कभी नीचे आता रहा। इस दौरान उसकी पत्नी, बच्चे और गांव के लोग नीचे खड़े होकर उसे उतरने के लिए समझाते रहे।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर करतला थाना प्रभारी गणेश यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। तहसीलदार को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने युवक को काफी देर तक समझाया।

7 घंटे बाद नीचे उतरा युवक

लगभग 7 घंटे की मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद परिजनों, ग्रामीणों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

Share This Article
बारिश में AC चलाते हैं? तो जानिए कौन-सा मोड सबसे सही रहेगा! बिहार जीत के बाद CM नीतीश कुमार का पहला बड़ा बयान क्या बांसुरी को घर में रखना शुभ है? भूल से भी न करें शारदीय नवरात्र में ये काम पूनम पांडे की एंट्री से विवादों में दिल्ली की लवकुश रामलीला Realme Buds T200 भारत में हुए पेश द राजा साब से आई संजय दत्त खौफनाक तस्वीर Amitabh ने बेटे Abhishek पर लुटाया प्यार Zareen Khan ने ठुकराया Bigg Boss 18, कहा – थप्पड़ मार दूंगी पुरुषों के लिए बैली फैट घटाने के 5 घरेलू नुस्खे इन आदतों के कारण जेब में कभी भी नहीं टिकेगा पैसा बॉडी को अंदर से साफ रखना है तो खाएं ये 5 फल घर पर नारियल बांधने से क्या होगा? Mothers Day पर जरूर से देखें ये फिल्में नींबू-मिर्च के चमत्कारी उपाय से पाएं धन लाभ प्रेग्नेंसी में क्यों पिएं केसर वाला दूध? जानिए 5 कमाल के फायदे! पति से सिंदूर लगवाने के चमत्कारी फायदे पेट में गैस हो तो करें ये 4 आसान योगासन अच्छी किताबें पढ़ने से मिलते हैं ये गजब के फायदे बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपनाएं ये उपाय, मिटेंगे पाप, मिलेगा पुण्य